राहुल के जन्मदिन पर भारत जोड़ो यात्रा, खोली मोहब्बत की दुकान, केक काट मनाया जन्मदिन

राहुल के जन्मदिन पर भारत जोड़ो यात्रा, खोली मोहब्बत की दुकान, केक काट मनाया जन्मदिन 


अनूपपुर

युवा कांग्रेस ने नगर के मुख्य मार्गो में निकाली भारत जोड़ो यात्रा, आतिशबाजी के साथ केक काट मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन था, देश भर में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता का जन्मदिन मनाया गया साथ ही अलग-अलग तरीके का अंदाज भी देखने को मिला किसी ने मोहब्बत की दुकान खोली, तो किसी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, तो किसी ने केक काटकर, तो किसी ने गरीबों में सामग्री वितरण कर अपने नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इसी क्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने अपने कार्यालय से कोतमा नगर के सभी मुख्य मार्गो में, भारत जोड़ो यात्रा एवं हैप्पी बर्थडे राहुल जी का बैनर हाथों में लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो नारे के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में यात्रा नगर के प्रमुख चौराहे गांधी चौक पहुंची जहां पर युवा कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद, हैप्पी बर्थडे राहुल जी के नारे से सदाओ को बुलंद किया, तथा रागा लिखे हुए सुसज्जित केक को एक गरीब बच्चे से कटवाकर भव्य आतिशबाजी के साथ राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति फैला रही है, लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है, जबकि असल मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं पे अत्याचार हैं, जिसको लेकर केंद्र सरकार चुप है। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है, जिसे देखते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और उसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। हम अपने नेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके द्वारा दिए गए एकता और भाईचारे के संदेश को भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं, इसलिए हमने आज एक दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ जिला महासचिव मानवेंद्र मिश्रा, शिवम सराफ, आईटी सेल जिलाध्यक्ष समीर पयासी, ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा नदीम अशरफी, बिजुरी अमित धनवार, राजनगर विजय साहू, युवा नेता उदय अहिरवार, रवि जायसवाल, अभिषेक साहू, विनय शुक्ला, मो. इब्राहीम, शिवकुमार बर्मन, आलोक राज जैन, वेद प्रकाश पांडे, भोले शुक्ला, फरसराम चौधरी, जय प्रकाश पांडे, मोहम्मद इरफान, महेश धनवार, भागवत, युवा पार्षद सिरमन पाव, विनय शुक्ला, विकाश पांडे, किशन चौधरी गौरव नामदेव, शाहबाज हुसैन, रवि दिनकर, राहुल धुरिया, सूरज गुप्ता, राहुल, राजवीर साकेत, रियाज़ अंसारी, संदीप पयासी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget