एम्बुलेंस में आशा कार्यकर्ता ने महिला के जुड़वा बच्चो का सुरक्षित कराया प्रसव
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले जैतहरी में एक एंबुलेंस में महिला की सुरक्षित डिलेवरी कराए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, 108 एंबुलेंस पर एक पास फोन आया कि दोपहर 12 बजे ग्राम जरियारी में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही जैतहरी 108 मौके पर पहुंची, और गर्भवती महिला अनु गौड़ को निकटम प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चोलना ले जाते समय महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान एंबुलेंस में उपस्थित EMT रिंकी राठौर ने आशा के साथ महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।
महिला ने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें से 1 लड़का और 1 लड़की है। तत्पश्चात जच्चा और बच्चा को चोलना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों बच्चे और महिला स्वस्थ हैं। परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ रिंकी और पायलेट दीपनारायण पाठक को धन्यवाद दिया और 108 की सेवा को सराहा।