भ्रष्टाचार व घोटाला फिर भी विकास यात्रा, कही ये विनाश यात्रा तो नही चर्चा का बाजार गर्म

भ्रष्टाचार व घोटाला फिर भी विकास यात्रा, कही ये विनाश यात्रा तो नही चर्चा का बाजार गर्म


अनूपपुर/बनगंवा

अपने नगर में इतना बड़ा संविलियन घोटाला हुआ। जिसमें नगर के युवाओं का हक मारा गया । एवं जांच के दौरान पाए गए दोषियों को आज तक बर्खास्त नहीं किया गया। नगर परिषद आए दिन नए-नए भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में आता ही रहा है। अब विकास यात्रा जो कि मुख्यमंत्री  के आदेश पर पूरे प्रदेश में चलाई जा रही हैं। दिनांक 11 फरवरी 2023   को बनगवां में भी विकास यात्रा निकाली जाएगी। यह कैसा विकास जहां भाजपा वालों के पुत्र और पुत्री या,बहू, सगे संबंधी, रिश्तेदार ही संविलियन मामले में भर्ती और नगर परिषद में ठेकेदारी कर रहे हैं।  यह कैसा नगर का विकास हो रहा है  नगर परिषद में किए गए फर्जी भर्ती संविलियन का क्षेत्रीय लोगों द्वारा जमकर विरोध किया गया व उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिस पर जांच में पाई गई अनियमितता को देखते हुए उच्च अधिकारी द्वारा इस फर्जी भर्ती संविलियन में सम्मिलित लोगों के ऊपर  कार्यवाही करते हुए रिकवरी के भी आदेश दिए गए थे।  साथ ही अभी भी जांच की कार्यवाही चल रही है।  जिससे कि भ्रष्टाचार साबित होते ही अन्य लोगों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।  वहीं मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही पूरे प्रदेश में विकास यात्रा जो कि 11 फरवरी को बनगवां  में भी होगी। जिसको लेकर पक्ष व विपक्ष के लोगों द्वारा पुनः से क्षेत्र की जनता को प्रलोभन देते हुए। इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया जा रहा। लेकिन वही दूसरी ओर देखा जा रहा की चौक-  चौराहों में यह चर्चा सरेआम हो चुकी हैं। कि नगर परिषद में जिन प्रतिनिधियों को जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अपना मत देकर चुना था। आज वह भी भ्रष्टाचार में सम्मिलित हो चुके हैं। क्षेत्र का विकास तो दूर विनाश की की ओर ले जा रहे हैं। नाम न बताने पर एक युवा द्वारा बताया गया की इसके पहले हम भी नगर परिषद में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते थे। लेकिन परिषद का गठन होने के बाद से ही हमे यह बोलकर बाहर कर दिया गया कि बाहरी हैं। जबकि वही नगर परिषद में कई कार्यरत है, और यहां के जनप्रतिनिधि अपना स्वार्थ साधते हुए हुए चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।     

*इनका कहना है*

विकास यात्रा नहीं यह विनाश यात्रा है। जब से नगर परिषद बनी है, जब से घोटाला ही घोटाला है। 

*धनंजय सिंह (उपाध्यक्ष) (बनगवां)*

अगर संविलियन भर्ती हुई है। तो भर्ती निरस्त भी भाजपा सरकार में ही हुई है। और अगर भ्रष्टाचार हुआ है। तो अवश्य ही इस पर कार्यवाही भी होगी भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

*दिलीप जायसवाल पूर्व विधायक कोतमा*

  

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget