परछाईं ई पत्रिका के पप्पू सोनी प्रबंध संपादक मनोनीत

परछाईं ई पत्रिका के पप्पू सोनी प्रबंध संपादक मनोनीत



जबलपुर 

बहुआयामी संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार अभियान में सतत नवीन कड़ियों को जोड़ रही है। प्रेरणा ई पत्रिका परछाईं के संपादक गुंडाल विजय कुमार की सहमति से कवि संगम त्रिपाठी ने साहित्य मर्मज्ञ पप्पू सोनी मंदसौर को परछाई का प्रबंध संपादक मनोनीत किया है।


          प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 24.02.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि परछाईं ई पत्रिका में सारे देश से कवियों साहित्यकारों की रचनाएं प्रकाशन हेतु निरंतर आ रही है और उनका सहयोग प्राप्त हो रहा है जो कि प्रेरणादाई है।


          परछाईं ई पत्रिका होली विशेषांक प्रकाशित कर रही है जिसके संपादन मंडल में प्रदीप मिश्र अजनबी व ओमप्रकाश लववंशी संगम है। परछाईं ई पत्रिका का मुख्य उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार व नव रचनाकारों को प्रोत्साहित करना है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget