10 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का हुआ भव्य लोकार्पण

10 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का हुआ भव्य लोकार्पण

*विकाश यात्रा के दूसरे दिवस उमडा़ हजारों की संख्या में जनसैलाब*


अनूपपुर/बिजुरी

नगरपालिका क्षेत्र बिजुरी में 02 दिवसीय विकाश यात्रा के दूसरे दिवस 24 फरवरी शुक्रवार को नगरपालिका परिषद बिजुरी द्वारा सब्जीमण्डी मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर, नगर के लोगों के लिऐ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिऐ। चौपाल के माध्यम से सभी विभागों का अलग-अलग शाखा लगाकर, उपस्थित प्रत्येक हितग्राहियों का आवेदन स्वीकार कर उनके निराकरण का भी व्यवस्था किया गया।


*स्वागत गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन*


विकाश यात्रा के दूसरे दिवस उपस्थित लोगों कि समस्यायों के निदान के लिऐ लगाऐ गऐ चौपाल में लोगों को योजनाओं से जोड़ने का सफल प्रयास करते हुऐ, स्थानीय निकाय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वागत गीत, योगाभ्यास सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। उन मनमोहक प्रस्तुतियों को देख कार्यक्रम में उपस्थित जन मंत्रमुग्ध होकर रह गऐ।


*10 करोड़ के विकास कार्यो का भी किया गया लोकार्पण*


नगरपालिका परिषद बिजुरी द्वारा नगर विकाश के प्रति अपनी प्रतिबध्दता दर्शाते हुऐ। 10 करोड़ रूपये के पूर्ण हो चुके सभी विकाश कार्यों का लोकार्पण किया गया जिनमें वार्ड क्र. 14 केनापरा स्वागत गेट लागत राशि रू. 1763817, वार्ड क्र. 08 दलदल स्वागत गेट लागत राशि रू. 1763817, माईनस तिराहा से संकट मोचन मंदिर, हॉस्पीटल तथा आर.एन. सिंह काम्पलेक्स तक पेवर ब्लाक लागत राशि रू. 4428814, वार्ड क्र. 13 मे ट हाउस लागत राशि रू 8913444, वार्ड क्र. 01 मौहरी मे मंगल भवन लागत राशि रू. 8264607 स्टॉप कालोनी से मौहरी गेंदलाल के घर तक डामरीकृत सड़क निर्माण लागत राशि रू. 17095875 हनुमान मंदिर से खेड़िया जी के क्रेशर तक डामरीकृत सड़क निर्माण लागत राशि रू 17806406, वार्ड क्र. 12-13 में डॉ चीहान जी के घर से कोरजा मंदिर तक डामरीकृत सड़क निर्माण लागत राशि रू 1763817, वार्ड क्र.01 में रसिया कोल के घर से शिवधाम पहुँच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि रू. 1958230, रावण दहन ग्राउण्ड सौंदर्याकरण लागत राशि रू. 4277505, वार्ड क्र. 01 में विद्युतीकरण लागत राशि रू. 1287072, वार्ड क्र. 03 सिगुड़ी में बुद्धसेन के घर के आगे डब्लू बी एम सड़क निर्माण लागत राशि रू. 898683, वार्ड क्र. 06 मोहाड़ा दफाई में पेवर ब्लाक निर्माण कार्य लागत राशि रू. 1780433, वार्ड क्र. 06 में विद्युतीकरण कार्य लागत राशि रू. 87395, वार्ड क्र. 06 में 11 के वी विद्युतीकरण कार्य लागत राशि रू. 1023895, वार्ड क्रत्र 06 मे गुजरात इलेक्ट्रिकल्स के पास नाली निर्माण लागत राशि रू. 1280396, वार्ड क्र.7 में कोड़ाकू बस्ती में सीसी सड़क निर्माण लागत राशि रू. 1579868, वार्ड क्र. 09 में बाउंड्रीवाल निर्माण लागत राशि रू. 676172, 12 BHK आवासीय निर्माण लागत राशि रू. 4977668/- वार्ड क्र. 12 में रिजवान राईस मिल से संजय के घर तक नाली निर्माण लागत राशि रू. 1826355, वार्ड क्र. 12 में रिजवान राईस मिल से संजय के घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत राशि रू. 2528489, वार्ड क्र. 12 में सामुदायिक भवन निर्माण लागत राशि रू. 8111917, वार्ड क्र. FSTP की लागत राशि रू. 509139/- वार्ड क्र बाउण्ड्रीवाल का निर्माण लागत राशि रू. 1675616, वार्ड क्र. 13 में धनीराम के घर से यूनस के घर तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि रू. 2413280, वार्ड क्र. 13 में करना से झिस्टिोला च सीसी रोड निर्माण लागत राशि रू 1693530 हैं।


*लोकार्पण के दौरान यह रहे मौजूद*


विकाश यात्रा के दूसरे दिवस एवं लोकार्पण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, जुगुल किशोर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल गुप्ता, ब्रजेश गौतम, अन्त्योदय समिती बिजुरी के अध्यक्ष लवकुश शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अजय शुक्ला, सांसद प्रतिनिधी दीपक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र महरा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल शुक्ला, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा व सूर्य प्रकाश शुक्ला सहित भारी तादाद में सैकडो़ं लोगों कि उपस्थित थे।


*लोगों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने एवं नगर विकाश के प्रति हम प्रतिबध्द हैं*


विकाश यात्रा के दूसरे दिवस सब्जी मण्डी मैदान में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने एक स्वर में कहा कि नगर विकाश के प्रति हम पूरी तरह से प्रतिबध्द हैं। बिजुरी नगर के विकाश में किसी भी तरह कि कोताही हमारे द्वारा नही बरती जाऐगी। हम शासन के प्रत्येक योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने के साथ-साथ पूरी संजीदगी से नगर के विकाश में अपना योगदान देंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget