मासूमो के निवाले पोषण आहार में भ्रष्टाचार स्वसहायता समूह कर्ज में, भ्रष्टाचारियों ने भर लिए घर

मासूमो के निवाले पोषण आहार में भ्रष्टाचार स्वसहायता समूह कर्ज में, भ्रष्टाचारियों ने भर लिए घर


“याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन या कि मरण होगा” भ्रष्टाचार के खिलाफ समूह संघ लामबंद, शीघ्र होगा आंदोलन*.

भोपाल/अनूपपुर

सरकार की निष्क्रियता के चलते प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में भ्रष्टाचार कर रहे अधिकारियों की मनमानी और मासूमों का निवाले  को छीनने का प्रयास करने वाले भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रांतीय समूह संघ प्रदेश स्तर पर विशाल आंदोलन करेगा। इसकी रणनीति सभी जिला मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालय पर बना ली गई है। शीघ्र ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी यह जानकारी प्रांतीय महिला समूह संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता ओमप्रकाश बघेल ने प्रेस नोट जारी करते हुए दी।

प्रेस नोट में उल्लेखित है कि मध्य प्रदेश के सभी सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के  साथ आंगनबाड़ियों पर परोसे जाने वाला भोजन एवं नाश्ता  पकाने और खिलाने का काम करने वाले स्व सहायता समूह को इन दिनों भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी 25 से 35% तक कमीशन लेकर समूहों को राशि और खाद्यान्न का आवंटन कर  रहे हैं। जो महिला समूह अधिकारियों को कमीशन नहीं दे रहे हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऑनलाइन खाद्यान्न उपलब्धता के नाम पर कई कई महीनों का खाद्यान्न समूह को नहीं दिया जा रहा है वही उचित मूल्य की की दुकान से गड़बड़ी होने के कारण छह छह महीने तक का राशन समूह को नहीं दिया गया है जिससे समूह बाजार में कर्जदार हो चुके हैं और अधिकारी निरीक्षण के नाम पर समूह का अनुबंध निरस्त कर रहे हैं ऐसी स्थिति में समूह उधार लेकर बच्चों को भोजन नाश्ता कराने का काम कर खुद कर्जदार हो रहे हैं। कई स्कूलों में हेड मास्टर फर्जी शिकायत कर समूह का अनुबंध निरस्त कराने के बाद शाला प्रबंधन समिति के नाम से खुद मध्यान्ह भोजन चलाकर इस योजना में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। कई जिलों में आंगनबाड़ियों में जो रसोईया काम कर रहे हैं उनको मात्र ₹500 ही मानदेय दिया जाता है वह भी 6 माह से नहीं मिला ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ समूह संघ पूरे प्रदेश में जोरदार तरीके से अभियान चलाएगा इसकी शुरुआत की ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर की जाएगी इसमें मध्यप्रदेश में पीएम पोषण शक्ति योजना में सुधार के लिए समय सीमा दी जाएगी सुधार नहीं होने पर पूरे प्रदेश से महिला समूह संघ से जुडी लाखों महिलाएं भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन कर भोपाल की सड़कें जाम कर देंगी। उक्त आशय की जानकारी क्रांति महिला स्व सहायता समूह एवं साझा चूल्हा संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सीता भूपेश शर्मा ने शहडोल संभाग सहित अनूपपुर जिले के स्व सहायता समूह से आग्रह किया है इस आंदोलन को मूर्त रूप देने अपने को न्याय दिलाने के रास्ते के लिए सभी तैयार हैं सीता शर्मा ने बताया प्रांतीय अध्यक्ष महोदय श्रीमती सरिता ओमप्रकाश बघेल की अगुवाई में पूरे प्रदेश में न्याय दिलाने होगा जन आंदोलन।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget