दाव पे लगी है दिग्गजों की साख जिला पंचायत चुनाव में काटे की टक्कर

दाव पे लगी है दिग्गजों की साख जिला पंचायत चुनाव में काटे की टक्कर


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

*राजन सिंह की  रिपोट*

मध्यप्रदेश त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का इंतजार तारीखों के ऐलान के साथ ही खत्म हो गया  प्रत्याशी अपनी किस्मत का दांव लगाने के लिए इस चुनावी महासंग्राम में कूद चुके है नाम निर्देशन पत्र और चुनाव चिन्ह के वितरण के बाद अब प्रत्याशी पूरी तरह से दम खम के साथ मैदान में उतर चुके है या यूं कहें कि  सह और मात का खेल सुरु हो गया है  प्रत्याशी अपने अपने चुनाव चिन्हों के साथ मतदाता के पास पहुच कर अपनी जीत की अपील कर रहे है।

अनुपपुर ज़िले का जिला  पंचायत चुनाव इस बार बेहद खास  है या ये कहे कि प्रत्यासियों की शाख दाव पे लगी हुई है ज़िला पंचायत अनूपपुर में ज़िले के  कुल 11 वार्डो  में 80 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके है ज़िले के 11 वार्डो में से चार वार्ड क्रमांक 8 से वार्ड क्रमांक 11 पुष्पराजगढ़ के हिस्से में आते है चुकि ज़िले में तीन चरणों मे चुनाव सम्पन्न होने है पहले चरण का चुनाव पुष्पराजगढ़ में होना है इस लिहाज से चुनावी सरगर्मी अपने चरम पे है।पुष्पराजगढ़ के चार वार्डो में सबसे अहम वार्ड जो माना जा  रहा है वो है वार्ड क्रमांक  आठ बाकी सभी वार्डो की अपेक्षा  इस वार्ड में दिग्गजो की साख दाव पे लगी हुई है ये कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि ज़िले के 11 वार्डो में सबसे अहम और बेहद खास है वार्ड क्रमांक 8 क्योंकी वार्ड क्रमांक 8 से इस बार राजनीतिक दिग्गज आमने सामने होंगे वार्ड क्रमांक  8 से कुल 9 प्रत्याशी  मैदान में है जिसमे मुख्य लड़ाई चार के बीच  मानी जा रही है भाजपा समर्थित इंदाणी सिंह सिग्राम, नर्मदा सिंह और राम सिंह अर्मो।व गोगपा से समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह नेटी इंद्राणी सिंह सुदामा सिंह की पत्नी है भाजपा से दो बार के  विधायक व जिला पंचायत सदस्य  रह चुके  सुदामा सिंह का पार्टी और संगठन में तथा जनता के बीच सक्रिय रूप से पकड़ है इंद्राणी सिंह राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है  इंद्राणी सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ रह चुकी है इसके अलावा पार्टी और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पे रह कर पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा देती आरही है।अनुपपुर ज़िला पंचायत सीट इस बार अनुसूचित जनजाति  महिला होने के करण इंद्राणी सिंह अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। दूसरे दिग्गज प्रत्याशी के रूप में राम सिंह अर्मो है राम सिंह अर्मो वर्तमान में जिलापंचायत उपाध्यक्ष रह चुके है  पिछलीबार राम सिंह  ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप मे चुनाव  लड़ा था । और जीत हाशिल की थी बाद  में  राम सिंह को कांग्रेस  का समर्थन मिला  और कांग्रेस की तरफ से ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष  बनाया गया लेकिन बार बार ज़िला  पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उपेक्षा किये जाने से नाराज़ राम सिंह को मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिला पार्टी में शामिल कर लिया इस बार भी राम सिंह उपाध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है लेकिन पार्टी ने उन्हें अपना समर्थित प्रत्याशी नहीं बनाया है औरअब देखना यहदिलचस्प होगा कि क्या राम सिंह अपनी शाख बचा पाएंगे । लेकिन इस बार उपाध्याय की राह  आसान नही होगी क्यों कि रामसिह के सामने नर्मदा सिह भी खड़े है नर्मदा सिंह वार्ड क्रमांक आठ से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है  और राम सिंह से नर्मदा सिंह बीस ही रहेगे ऐसा माना जा रहा है  चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बनने का सपना देख रहे दोनों ही नेताओ के बीच कड़ा मुकाबला है एक तरफ राम सिंह अपनी कुर्शी को बचाये रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है तो वही दूसरी तरफ नर्मदा सिंह अपनी  दूसरी जीत पाने के लिए दसको से जनता के बीच संघर्ष कर रहे है।नर्मदा सिंह हमेशा से जीत के करीब पहुच के भी चुनाव नही जीत सके बिरासत में मिली राजनीत का लाभ एक बार अमरकंटक नगर पंचायत अध्यक्ष के रुप मे मिला था लेकिन उसके बाद से  उन्हे दूसरी राजनीतिक जीत नही मिल पाई है  अपनी दूसरी राजनैतिक जीत हाशिल करने के लिए संघर्ष कर रहे है वही गोगपा समर्थित महेश सिंह नेटी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिन्हें पार्टी का लाभ मिल सकता है । इसी बीच भाजपा जिला प्रबंधन समिति एवं चुनाव संचालन समिति ने जिला पंचायत के अलग अलग वार्डो हेतु पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के नाम तय कर दिया गया है और इंद्राणी सिंह को वार्ड क्रमांक 8 से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अधिकृत प्रत्यासियो की कोई सूची जारी नही किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनावी दंगल में किसके सर सजेगा जीत का सेहरा और किसको को मिलेगी मात  ये तो आने वाली 25 तारीख को  मतपेटी में कैद हो जाएगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget