अशोक पाण्डेय, प्रीति सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं जिला पंचायत सदस्य माया चौधरी ने भरा नामांकन

अशोक पाण्डेय, प्रीति सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं जिला पंचायत सदस्य माया चौधरी ने भरा नामांकन


अनूपपुर

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अनूपपुर के द्वारा जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 10 से प्रत्याशी  श्रीमती प्रीति सिंह जी ने नामांकन कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 3 जून 2022 दिन शुक्रवार को दाखिल किया गया उपस्थित रहे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष सम्माननीय श्री राम किशोर सिंह राणा पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव श्री पूरन सिंह धुर्वे पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य में हमारा प्रयास है कि 11 वार्डों में हम प्रत्याशी उतारेंगे एवं अनूपपुर जिले के समस्त ग्राम पंचायत पंच सरपंच के लिए प्रत्याशी उतारेंगे नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान भय भूख भ्रष्टाचार जातिवाद छुआछूत संप्रदायिकता से मुक्त समाज धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा मानवता का सेवा का  निर्माण करना लक्ष्य है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का मूल उद्देश्य

*अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य हेतु माया चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र*

माया चौधरी द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद वार्ड नंबर 1 हेतु कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर में अपना नामांकन प्रस्तुत किए इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे ज्ञात हो कि मायावती चौधरी का पिछला कार्यकाल काफी सराहनीय रहा और उनकी क्षेत्र में लोकप्रियता बरकरार हैं जिसके कारण आगामी चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।

*अशोक पाण्डेय वार्ड क्रमांक 09 से जनपद सदस्य हेतु दाखिल किया नामांकन*

पुष्पराजगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित जनपद सदस्य पुरुष सीट से जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने अपने सहयोगियों के साथ पंच मुहूर्त के शुभ दिन शुक्रवार को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ पहुँचकर रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार टी आर नाग के समक्ष अपना पर्चा दाखिल कर अपने बड़े बुजुर्गों से विजयीश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget