पीएम के 8 वर्ष के कार्यकाल को लेकर महिला मोर्चा ने महिलाओं से किया संवाद

पीएम के 8 वर्ष के कार्यकाल को लेकर महिला मोर्चा ने महिलाओं से किया संवाद 


अनूपपुर 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल पूर्ण करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है तो वही अनूपपुर जिले की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के मार्गदर्शन में पसान क्षेत्र के महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रितु सिंह और महामंत्री मीनू तिवारी के द्वारा 3 जून 2022 को वार्ड क्रमांक 12 एवं वार्ड क्रमांक 3 में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिलाओं से संवाद किया गया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल पसान महामंत्री मीनू तिवारी मंडल मंत्री श्रीमती मालती वर्मा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह युवा नेता शारदा प्रसाद द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जिले के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक लाल जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मंडल महामंत्री मीनू तिवारी के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में तमाम योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से अपने विचार व्यक्त किए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन धन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना सौभाग्य योजना आयुष्मान भारत योजना नागरिकता संशोधन कानून गरीब कल्याण योजना फ्री कोरोना वैक्सीन अंत्योदय अन्न योजना तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उसकी जानकारी प्रदान की गई। 

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के द्वारा नगर परिषद बरगवां के सोडा फैक्ट्री लेबर कॉलोनी में आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित किया गया और उपस्थित महिला जनसमूह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने और सरकार की तमाम योजनाओं को लेकर अपने विचार व्यक्त  की इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget