महिला मोर्चा की भाजपा जिला कार्यालय में परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न

महिला मोर्चा की भाजपा जिला कार्यालय में परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न 


अनूपपुर

भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय अनूपपुर में 22 मई 2022 को सम्पन्न हुई बैठक में संभाग की नवनियुक्त प्रभारी एवम् महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशी पटेल  का आगमन हुआ श्रीमती शशि पटेल  ने भारत माता ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम  महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे  , नगर महामंत्री यादव मंडला ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवरात्नी शुक्ला , महिला मोर्चा जिला महामंत्री रमा मिश्रा , नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा मोहनी वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनारिया , पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दुर्गा पवार , पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण सरावगी , भाजपा जिला मंत्री दुर्गा पटेल , गुड़िया रौतेल , ज्योति शर्मा ,सभी जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष , विशेष आमंत्रित सदस्य,स्थाई आमंत्रित सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य,नगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं सभी वरिष्ठ एवम् कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बहनों की गरिमामई उपस्थित मे सम्पन्न हुई,इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री रमा मिश्रा द्वारा किया गया संभाग प्रभारी  ने सभी बहनों को बूथ स्तर पर बहनों तक पहुंचने एवं योजनाओं को पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए एवं महिलाओं को चुनाव में 50% आरक्षण की भागीदारी है बताया और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को महिला को बूथ स्तर तक पहुंचाना है क्योंकि महिलाएं घर घर जाकर बहनों को इस योजना को बता सकती हैं जिला अध्यक्ष रश्मि खरे  ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं जिनका लाभ महिलाओं को हर क्षेत्र में मिल रहा है महिलाओं को चुनाव में आरक्षण और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए कई योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं की चिंता कर रही है घरेलू महिलाएं अब अपने घरों से बाहर निकलकर शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हुए देश और समाज हित के लिए कार्य कर रही हैं श्रीमती खरे ने कहा संभाग प्रभारी शशी पटेल  के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा का संचार होगा और मजबूती प्राप्त होगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget