नगरी निकाय अनूपपुर, पसान, अमरकंटक के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

नगरी निकाय अनूपपुर, पसान, अमरकंटक के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही संपन्न


अनूपपुर 

नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रायोजन से मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (1) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं) का आरक्षण नियम 1994 के तहत अनूपपुर जिले की नगरपालिका परिषद अनूपपुर, नगरपालिका परिषद पसान व नगर परिषद अमरकंटक के वर्ष 2022 में होने वाले निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर के सभाकक्ष में मंगलवार 24 मई 2022 को आयोजित की गई। आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सरोधन सिंह के नेतत्व में की गई। इस अवसर पर एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी उपस्थित थे।

  जिसके अनुसार नगरपालिका अनूपपुर वार्ड क्र. 01 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 02 अनूसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 03 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 05 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 06 अनूसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 अनूसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 15 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त है। 

   नगरपालिका पसान वार्ड क्र. 01 अनूसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 02 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 03 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 04 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 05 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 06 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 07 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनूसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 अनूसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 15 अनूसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 16 अनूसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 17 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 18 अनारक्षित मुक्त है।               

    नगरपालिका अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 01 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 02 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 03 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 05 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 06 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 09 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget