सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन


दिल्ली 

अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ । प्रथम सत्र के दौरान अतिथियों और आमंत्रित लगभग 60 रचनाकारों को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  प्रथम सत्र की अध्यक्षता जाने माने समाज सेवी और संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि सविता चड्ढा, अति विशिष्ट अतिथि दिल्ली की म्युनिसिपल कौंसिलर वीणा विरमानी, विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह चौहान, डा पुष्पा सिंह विसेन एवं मुख्य वक्ता ओम सपरा थे।वीणा विरमानी जी के आने से माहौल उत्साहजनक हो गया था. सभी ने उनके साथ बहुत सारी तस्वीरें  ली.

भोजनावकाश के उपरान्त दोपहर बाद  द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रदीप सलील ने की।‌ मुख्य अतिथि विजय गोयल, अति विशिष्ट अतिथि बाबा कानपुरी, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार ओझा, सपना एहसास, सुरेश शुक्ला एवं ओम सपरा थे। इस सत्र में सभी आमंत्रित कवियों और कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर कार्यक्रम को दिलचस्प बना दिया।  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह ने स्वागत भाषण के दौरान  देश के सभी राज्यों से आए संस्था के सदस्यों और रचनाकारों को संबोधित किया और संस्था के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला।  आयोजन के दौरान संस्था के द्वारा किए गए पूर्व के कार्यों की समीक्षा होगी हुई और  आगे होने वाली गतिविधियों पर  चर्चा हुई। संस्था के तत्वावधान में प्रकाशित 14 पुस्तकों के  विमोचन के साथ साथ  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयनित लगभग 16 विशिष्ट व्यक्तित्व को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र  प्रदान किया गया। हाल हीं में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  संस्था द्वारा लगातार 12 घंटे का काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया था, जिसमें भारत के वीर योद्धा और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित अपनी कविताओं का देश विदेश से शामिल 140 कवियों और कवयित्रियों ने काव्य प्रस्तुति दी थी। उन रचनाओं के संकलन से ' वीर गाथा ' काव्य पुस्तक प्रकाशित हुई , जो कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण था। 

इस कार्यक्रम में साहित्यिक और सामाजिक सरोकार के कई नामचीन हस्तियों को विशेष अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया था। संस्था के संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम की रुपरेखा एवं उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए वेदांश की सराहना हुई। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन कवियों और कवयित्रियों ने उत्कृष्ट काव्य पाठ किया उनके नाम निम्न प्रकार से हैं: नारायणी संस्था के अध्यक्ष डॉ पुष्पा सिंह बिसेन जी, वरिष्ठ साहित्यकार सविता चड्ढा जी, आदरणीया गीता झा जी, मीरा सक्सेना आरती झा, ममता ठाकुर, अर्चना झा अन्नू, रुचि जैन,पूनम देवी, कमल धमीजा,सीमा कौशिक, पुष्प लता पुष्प, अनीता मोहन शर्मा, बाबा कानपुरी, श्री ओम सपरा जी, प्रोफेसर कुलदीप सलिल जी, सपना एहसास, डॉक्टर सरिता गर्ग मंजू बिश्नोई गुप्ता  कुसुम अग्रवाल, जयवीर सिंह अत्री जी, आर डी शर्मा जी, प्रदीप अजनबी जी, संजय कुमार ओझा जी रबीन्द्र नाथ सिंह जी, रजनी दुर्गेश, अपर्णा थपलियाल, डॉ अरुणा पाठक, बबली सिन्हा, रूमा शशि भूषण संज्ञान, कई अनन्य कवि कवियत्रिया. दो दर्जन पुस्तकों का विमोचन हुआ.

कल्पना पांडेय नवग्रह एवं विभा राज वैभवी ने सफल मंच संचालन से कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य, कला और संस्कृति के कार्य में समर्पित अखिल भारतीय स्वयं सेवी संस्था है जो समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर साहित्यिक विकास तथा समाज सेवा में अपना योगदान दे रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget