भाजपा में बरगवां के कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी के योग्य नहीं या गुटबाजी का शिकार

भाजपा में बरगवां के कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी के योग्य नहीं या गुटबाजी का शिकार


अनूपपुर

अनूपपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां के भाजपा कार्यकर्ता, क्या भाजपा सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी बनने के योग्य नहीं हैl यदि हैं तो अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा प्रमुख भाजपा संगठन एवं विभिन्न मोर्चों में जिले के महत्वपूर्ण पद इस पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं को क्यों नहीं प्रदान किए जाते हैंl क्या इस पंचायत के कार्यकर्ता मात्र जिला कार्यसमिति या विशेष आमंत्रित सदस्य के ही योग्य हैंl हालांकि इस पंचायत से युवा भाजपा कार्यकर्ता नीरज गुप्ता को युवा मोर्चा का जिला मंत्री, भाजपा का सह मीडिया प्रभारी एवं किसान मोर्चा का वर्तमान में मीडिया प्रभारी बनाया गया हैl लेकिन प्रमुख पदों में हमेशा ही इस पंचायत के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज ही किया गयाl नजरअंदाज करने के कारण अनेकों बार सोशल मीडिया में संगठन की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए जा चुके हैंl यदि पूर्व के कार्यकाल में नजर दौड़ाई जाए तो इस पंचायत से स्वर्गीय लखन लाल मिश्र को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया था और वर्तमान में संदीप पुरी को भाजपा का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैl सवाल यह उठता है कि क्या इस पंचायत के कार्यकर्ता सदस्य पद भर के लिए उपयुक्त हैं जबकि विधानसभा या लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के बाद प्रत्याशियों को विजय श्री भी हासिल होती रही हैl

*गुटबाजी तो नहीं है कारण*

यदि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां पंचायत में गुटबाजी की बात की जाए तो भले ही यह पंचायत क्षेत्र रहा है लेकिन गुटबाजी हमेशा हावी रही है पहले रामलाल गुट हावी रहा और अब बिसाहूलाल गुट हावी हो चुका हैl हालांकि अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के पूर्व की बात की जाए तो यहां हमेशा ही पूर्व विधायक रामलाल रौतेल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश द्विवेदी का इस पंचायत में संगठन में दखल रहा हैl हालांकि  द्विवेदी  यहां संगठन  के विषय में  उतना ध्यान नहीं देते थे  जितना रामलाल रौतेल पहले तो पूर्व विधायक का गुट हमेशा हावी रहा लेकिन अब कांग्रेस से भाजपा में आ चुके बिसाहूलाल सिंह का गुट भी हावी हो चुका हैl लेकिन संगठन में इन दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को जिला पदाधिकारी नहीं बनाया गयाl जबकि बिसाहू गुट के वर्तमान जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के बीच सामंजस्य भी अच्छे हैंl सवाल यह उठता है कि यदि रामलाल गुट वर्तमान समय में हल्का पड़ रहा है तो बिसाहू गुटके भाजपा कार्यकर्ताओं को महती जिम्मेदारी क्यों नहीं सौंपी गईl इस गुट के संदीप पुरी को महज विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर खानापूर्ति कर दी गईl और तो और भाजपा के प्रमुख संगठन के अलावा विभिन्न मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई उसमें भी बरगवां पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं को मात्र कार्यसमिति सदस्य ही बनाया गयाl हालांकि अभी भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की घोषणा होना शेष है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि हमेशा की तरह इस मोर्चे में भी बरगवां पंचायत की अनदेखी ही की जाएगीl

*प्रत्येक बूथ में मिली थी विजय*

अनूपपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां के प्रत्येक बूथों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत के कारण भाजपा प्रत्याशी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहे हैं और पूर्व में भी एक- दो मतदान केंद्र के अलावा हमेशा भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री हासिल होती रही हैl जबकि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी अन्य पंचायतें कम ही हैं जहां प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को विजय प्राप्त हुई थीl यदि कार्यकर्ता समय-समय पर पार्टी के कार्यक्रम एवं चुनावों में अपनी महती भूमिका अदा करता है और समय आने पर उन्हें संगठन में तवज्जो नहीं दी जाती है तो असंतोष या दुखी होना लाजमी हैl

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget