शादी में वरमाला के पहले दूल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन की भरी मांग देखे वीडियो
*गोरखपुर/उत्तरप्रदेश*
कभी कभी अजीबो गरीब मामला देखने को मिल जाता हैं जिसके कारण लोगो को आश्चर्य होना लाजमी हैं। जब दूल्हे के सामने एक प्रेमी युवक ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। परिजनों ने जब पुलिस बुलाई तो वह भागकर अपने घर चला गया। बड़ी देर तक मान मनौव्वल करके दुल्हन से शादी कर दूल्हा विदा कराकर ले गया।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की रात को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात वरमाला के दौरान उस वक्त बराती-घराती हतप्रभ रह गए, जब स्टेज पर ही प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।
इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लिपट गए। मामला बिगड़ते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने देर रात तक पंचायत के बाद ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मदद से मामले को सुलझाया। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
प्रेमी द्वारा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल हो गया।शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक युवक और युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ महीनों पहले युवक बाहर कमाने चला गया। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। युवक को जब प्रेमिका की शादी की बात पता चली तो दो दिन पहले वह गांव लौट आया। एक दिसंबर को लड़की की शादी में वरमाला के दौरान प्रेमी ने यह अप्रत्याशित कदम उठाया।
प्रेमी द्वारा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल हो गया। जयमाल के दौरान पहुंचा था युवक। वह जब विवाह स्थल पर पहुंचा तो जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। फोटो सेशन चल रहा था कि वह स्टेज पर पहुंच गया और वह सब कुछ कर डाला, जिसकी किसी को सपने मेें आशा नहीं रही होगी। दुल्हन ने भी उसका साथ दिया, मगर लड़की के घरवाले नहीं पसीजे। प्रेमी स्टेज पर पहुंचे ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।
लड़की के परिजनों ने पुलिस बुला ली। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वहीं प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्रेम का खुमार उतर गया। वह बैकफुट पर आ गया और अपने घर चला गया।
इसी बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया। शादी में हुई इस घटना की चर्चा आसपास के क्षेत्र में खूब है।