खाद्य मंत्री, प्रभारी मंत्री, कलेक्टर, एसपी, ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

खाद्य मंत्री, प्रभारी मंत्री, कलेक्टर, एसपी, ने दी दीपावली की शुभकामनाएं


*अनूपपुर*

*दीपोत्सव पर्व की खाद्य मंत्री श्री सिंह ने दी शुभकामनाएं*

प्रकाश के पर्व दीपावली की प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने शुभकामनाएं दी है। उन्होनें कहा कि दीपोत्सव पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर हम सबको अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए, जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों। उन्होंने जिलेवासियों से कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए पर्व को मनाने की अपील की है।

*प्रकाश पर्व दीपावली की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं*

पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने दीपावली पर्व की जिलावासियों को बधाई देते हुए सुख एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने बधाई संदेश के माध्यम से जिलावासियो से शांति एवं सौहार्द बनाये रखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली सामग्री का अधिक से अधिक प्रयोग करनें का आग्रह किया है, जिससे समाज के गरीब वर्ग के लोग भी उत्साह एवं उमंग के साथ दीपावली का पांच दिवसीय पर्व मना सके। उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवहार के पालन के तहत घर, बाजार में सेनेटाईजर, मास्क के उपयोग व सामाजिक दूरी बनाये रखने की भी अपील की।

*कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर ने जिला वासियों को प्रेशित की दीपावली पर्व की शुभकामनाए*

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने दीपावली पर्व पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए सुख, समृद्धि की कामना की है।

 कलेक्टर सुश्री मीना ने कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए दीपावली, गौवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने अब तक कोविड-19 टीका का सेकण्ड डोज का ड्यू पूर्ण होने के बावजूद कोविड-19 का सेकण्ड डोज नहीं लगाया है। वह सेकण्ड डोज का टीका टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर अनिवार्य रूप से लगवाकर संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्राप्त करें। पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कोरोना गाईडलाईन के अनुरूप दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। 

  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभाकामनाएं देते हुए अपील की है कि महिला स्वयं सहायता समूहों तथा कुम्हारों द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें। त्यौहार के अवसर पर फटाखों का उपयोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जावे। जिससे आप पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव कर सकेंगे। वहीं फटाखों के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी अपने परिवारजनों को बचा सकेंगे। 

  अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाये रखने, साबुन एवं पानी से हाथ धोने आदि को नहीं भूले। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाने की सभी से अपील की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget