कलेक्टर ने दशहरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में किये दिशा निर्देश जारी

कलेक्टर ने दशहरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में किये दिशा निर्देश जारी

*विसर्जन हेतु ग्राम पंचायत में सेक्टर उपयंत्री, सेक्टर पंचायत समन्वय अधिकारी नियुक्त*


अनूपपुर/कोतमा

अध्यक्ष एवं सचिव आयोजन समिति नव दुर्गा पंडाल समस्त ग्राम पंचायत जनपद पंचायत कोतमा जिला अनूपपुर  विजयादशमी के पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला अनूपपुर का आदेश क्र. 4813/ कोविड-19 / आरडीएम. / 2021 अनुपपुर दिनांक 07.10.2021 से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) एवं म.प्र. पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) 72 (2) प्रभावशील होने से विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान निम्नानुसार सावधानी पूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करेगें :


1. दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन अपरान्ह 4.00 बजे से सायं 6.00 तक अवश्य सम्पन्न कर लिया जाये।

2. दुर्गा प्रतिमा के पंडाल से विस्थापित होते ही डी जे इत्यादि का उपयोग नहीं किया जाये। जिससे अनावश्यक भीड़ की स्थिति निर्मित न हो एवं कोविड के संभावित संक्रमण से बचा जा सके।

3. दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किसी भी प्राकृतिक जल स्त्रोत नदी, तालाब इत्यादि में न किये जाये जिससे जल के रासायनिक प्रदूषण से बचा जा सके, यथा संभव कुण्ड में ही विसर्जन सम्पन्न किया जाये। 

4. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकतम 10 से 15 व्यक्ति ही सुरक्षित रूप से विसर्जन कार्य सम्पन्न करेगें। विसर्जन स्थल पर अवयस्क बच्चों की उपस्थिति पूर्णतः वर्जित है।

निर्देशों का कड़ाई से पालन कर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।

विजयादशमी पर्व के अवसर पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने हेतु जारी कार्यालयीन पत्र क्र 981 कोतमा दिनांक 13.10.2021 में दिये गये निर्देशों का पालन कराने हेतु निम्नानुसार सेक्टर उपयंत्री / पंचायत समन्वय अधिकारियों की डियुटी सेक्टर की ग्राम पंचायतों में लगाई जाती है।

*ये है सेक्टर उपयंत्री अधिकारी*

1.  आशीष पटले-  बुढानपुर, पिपरिया, वगैहाटोला, गोहन्ड्रा, बसखली, बेलियाछोट, बेहाटोला, कटकोना, चंगेरी, पैरीचुआ

2.  रविशंकर डोंगरवार, उपयंत्री- निगवानी, विचारपुर, सिलपुर, उरतान, रेउसा, गोडारू, खमरौध, सारंगगढ, ठोडहा पथरौडी, गुलीडांड 

3.  दुर्गेश अग्रवाल, उपयंत्री- कोठी, उमरदा, मझौली, साजाटोला,भाठाडांड, बहेराबांध, बेनीबहरा, डोगरियाकला, थानगांव, बेलगांव

*ये है सेक्टर पंचायत समन्वय अधिकारी*

1.  रामलोचन दुबे, पीसीओ- कोठी, गुलीडांड, मझौली, उमरदा, साजाटोला, बहेराबाघ, बेनीवहरा, थानगांव, बेलगांव 

 2.  प्रेमचंद पनिका, पीसीओ- बेहाटोला, कटकोना, बेलियाछोट, डोगरियाकला, पथरौडी बसखली भाठाडांड, पैरीचुआ

3.  गनपत सिंह श्याम, पीसीओ- बुढानपुर, पिपरिया, बगैहाटोला, चंगेरी, गोहन्ड्रा, ठोडहा, विचारपुर

4.  सुखीराम सिंह- निगवानी, सिलपुर, सारंगगढ, खमरौध, रेउसा, गोडारू, उरतान

नोट:- उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget