नेपाल में सम्मानित होंगी मुस्कान डी्म्स फाउंडेशन की संस्थापिका समाज सेवी मंजूषा गौतम

नेपाल में सम्मानित होंगी मुस्कान डी्म्स फाउंडेशन की संस्थापिका समाज सेवी मंजूषा गौतम 

*संघर्ष और चुनौतियों का दूसरा नाम है मंजूषा गौतम उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित होंगी मंजूषा*


कटनी

मध्यप्रदेश कटनी जिले की रहने वाली अधिवक्ता समाज सेवी मंजूषा गौतम को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और लगभग 16 राज्यों में पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए एंव जन सामान्य को आक्सीजन बैंक बनाने में  प्रेरित करने के लिए तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। यह सम्मान समारोह नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण के क्षैत्र में विशेष उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जायेगा। पीपल नीम तुलसी अभियान नेपाल की संस्था गी्न यूथ आफ लुम्बिनी नेपाल और कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुर दीदीजी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। मंजूषा गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान भारत देश के कयी राज्यों के अलावा कई और भी देशो के पर्यावरण योद्धा शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें भूटान, बंग्लादेश, आदि कुछ देश शामिल है। यह सम्मान 27,28 को नेपाल लुम्बिनी शहर में आयोजित किया जा रहा है। मंजूषा गौतम विगत कयी वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण जैसे मिशन पर जी जान लगाकर काम करते आ रही हैं। फिर चाहे वह गांव, तहसील, कस्बा, शहर राज्य, हर जगह मंजूषा गौतम पर्यावरण की अलख जगा रही हैं। मुस्कान डी्म्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंजूषा गौतम ने बताया कि इससे पहले भी 25 दिसम्बर 2018 को नेपाल काठमांडू में  मंजूषा गौतम सम्मानितन हो चुकी है। और यह भी जानकारी दी कि मध्यप्रदेश कटनी जिले से मंजूषा गौतम पहली समाज सेवी महिला हैं जिन्होंने अपने शहर,राज्य, और देश के बाहर जाकर यह सम्मान प्राप्त कर पूरे मध्यप्रदेश के साथ -साथ कटनी शहर का नाम रोशन कर इसे इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिख दिया गया है। कटनी शहरवासियों को मंजूषा गौतम को अगि्म शुभकामनाएं बधाइयां दी है।परिवार में दोस्तों मे सभी लोग उन्हें बधाइयां देकर अपनी खुशियां जाहिर कर रहे हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget