अमित गुप्ता बने प्रदेश सचिव अविनाश दुबे अनूपपुर जिले की कमान
*प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया केअनूपपुर जिले में जिला अध्यक्ष अविनाश दुबे ने कोतमा तहसील के संजय सिंह को उपाध्यक्ष पद की सौपी जिम्मेदारी*
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के युवा पत्रकार अमित गुप्ता को प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मध्य प्रदेश इकाई में प्रदेश सचिव का पद प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश श्रीवास्तव के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता द्वारा नियुक्त किया गया साथ ही साथ जिले के एक और युवा पत्रकार अविनाश दुबे को अमित गुप्ता की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अनूपपुर जिले की कमान सौंपी गई प्रदेश सचिव अमित गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया एवं पूरी कर्मठता और लगनसीलता से संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही साथ ही साथ शहडोल संभाग में संगठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारों से वार्तालाप भी की। साथ साथ विकाश ताम्रकार(जबलपुर दर्पण) महेश प्रजापति (फतवा संभागीय ब्यूरो चीफ) देवेश शुक्ला (लोकदेश)
ओंकार सिंह राठौर (वंदे भारत टीवी न्यूज़), बिलाल अहमद (सीएम भारत टीवी)
आजाद अहमद (छ.ग./म. प्र. साधना टीवी) सूरजपुर जिला छत्तीसगढ़, नागेंद्र दुबे (के टीवी न्यूज़) कोरिया छत्तीसगढ़ ओम प्रकाश पटेल (इंडिया न्यूज़) अनूपपुर जिले के एवं अन्य जिलो के मीडिया कर्मचारियों ने बधाई दी।