महर्षि ऐंग्लो जर्मन स्कूल के 15 बच्चे नवोदय विद्यालय हेतु चयनित

महर्षि ऐंग्लो जर्मन स्कूल के 15 बच्चे नवोदय विद्यालय हेतु चयनित


*पुष्पराजगढ क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधरने से अभिभावक खुश*

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम 

पुष्पराजगढ के जनजातीय बहुल क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिये सरकारी और प्राइवेट स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इस वर्ष नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 हेतु आयोजित हुए प्रवेश परीक्षा में कुछ विद्यालयों का अच्छा रिजल्ट  रहा है। राजेन्द्रग्राम मे संचालित महर्षि ऐंग्लो जर्मन स्कूल ऐसे ही विद्यालयों में से एक है। बतलाया गया है कि इस वर्ष इस विद्यालय के 15 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हुआ है। 

   महर्षि ऐंग्लो जर्मन स्कूल के प्राचार्य अशोक कुशवाहा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष इस विद्यालय से आद्विक शेखर श्याम, बालवेन्द्र सिंह परस्ते, गौरव कुमार कोल, खुशी परस्ते,कुशल करोलिया,नम्रता धुर्वे,नन्दिनी सिंह मार्को,नूतन नायक,प्राची सिंह मरावी,रुचिता सिंह मरावी,सक्षम कुमार केशरवानी,शैली जायसवाल,उत्कर्ष कुशवाहा,शिवांश चौकसे,वेद प्रकाश का चयन नवोदय विद्यालय हेतु हुआ है। उन्होंने सभी चयनित छात्र - छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ दी हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget