IGNTU के योग विभाग द्वारा 7 दिवशीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 इंदिरागांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि अमरकंटक के योग संकाय एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मेघालय के फिजियोथेरेपी विभाग के तत्वाधान में 7 दिवशीय राष्ट्रीय योग कार्यशाला

अनूपपुर


कोरोना के कारण व्यक्तित्व विकाश में संकट को दूर करने के लिए योग एक उत्तम माध्यम हो सकता है। इस वैश्विक महामारी के उपरांत सम्पूर्ण विश्व समुदाय प्रभावित है। और इसके कारण व्यक्तित्व विकास प्रभावित हुआ है। तथा शारीरिक एवं मानसिक समस्याएँ भी पैदा हुए हैं। इस दौरान सबसे अधिक रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित करने, श्वसन तंत्र को मजबूर करने वाले अभ्यास, आसन, प्राणायाम, श्वसन अभ्यास, आहार विहार एवं नकारात्मकता से मुक्ति एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया। उक्त सभी समस्याओं के समाधान में योगाभ्यास एक उत्तम माध्यम एवं सहयोगी सिद्ध हुआ है। आज भी बहुत लोग किसी न किसी रूप में इस महामारी के प्रभाव में है।

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय के फिजियोथेरेपी विभाग एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के योग संकाय एवं योग विभाग के सयुक्त तत्वाधान मे 7 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 2 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021 तक “कोरोना के कारण व्यक्तित्व विकास में संकट को दूर करने के लिए योग” विषय पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत 2 अगस्त 2021 को सायं 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगा। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जी. डी. शर्मा मा. कुलपति, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय करेंगे। मुख्य अतिथि प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, मा. कुलपति, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक एवं मुख्य वक्ता प्रो. वी. आर. रामकृष्ण, मा. कुलपति, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु होंगे। इस 7 दिवसीय कार्यशाला में देश- विदेश के प्रसिद्ध विद्वान शामिल होंगे जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. ईश्वर भारद्वाज पूर्व संकायाध्यक्ष आयुर्विज्ञान एवं पूर्व अध्यक्ष योग विभाग , गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार , प्रो. आलोक श्रोत्रिय, संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, योग, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, प्रो. जे. यस. त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष, काय चिकित्सा, बी. एच. यू. , प्रो. नीरू नथानी, विभागाध्यक्ष, योग विभाग, स्वास्थ्यवृत्त एवं योग, बी. एच. यू., प्रो. सुरेश वर्णवाल, विभागाध्यक्ष, योग विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, प्रो. जी. डी. शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष, योग विभाग, हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला, डॉ. सत्य प्रकाश पाठक सहायक प्राध्यापक, हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला, डॉ सुशील चन्द्र, सह निदेशक इनमास, डी. आर. डी. ओ. , नई दिल्ली प्रो. सुशीम दुबे, नव नालंदा महाविहार संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा, योग विभाग, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, डॉ अमित सिंह, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु, डॉ काशीनाथ मैत्री, केंदीय विश्वविद्यालय, राजस्थान, डॉ. आंचल सिंह जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, डॉ एस. रुपेन्द्र राव, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, प्रो. एन. वी. रघुराम संस्थापक योग भारती, यू. एस. ए., डॉ. श्याम सुंदर पाल, योग विभाग, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, डॉ संदीप ठाकरे योग विभाग, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक हैं। कार्यक्रम प्रातःकाल योगाभ्यास का सत्र होगा एवं सायं 3 बजे से 5 बजे तक विशेषज्ञ वक्ताओं के व्याख्यान होंगे । कार्यक्रम का समापन सत्र 8 अगस्त 2021 को होगा जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जी. डी. शर्मा मा. कुलपति, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय करेंगे। मुख्य अतिथि अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (स्वायत्त संस्थान विश्वविद्यालयअनुदान आयोग, शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार), प्रो. वी. के. त्रिपाठी, निदेशक, बी. एच. यू. एवं मुख्य वक्ता डॉ. आई. वी. बसवारेड्डी, निदेशक, मोरार जी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, दिल्ली होंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget