टीकाकरण में लापरवाही पर 7 प्राचार्यों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस
अनूपपुर 22 जून 2021
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने टीकाकरण महाभियान के प्रति उदासीनता बरतने पर शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य (लीड) डाॅ. परमानंद तिवारी, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कोतमा डाॅ. व्ही.के. सोनवानी, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय वेंकटनगर डाॅ. आर.के. सोनी, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ डाॅ. डी.पी. शार्मे, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय जैतहरी डाॅ. आर.एस. वाटे, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय राजनगर डाॅ. माया पारस तथा प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय बिजुरी डाॅ. विक्रम सिंह बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।