जंगली सुअर के 5 शिकारी को वन विभाग ने मांस, औजार सहित किया गिरफ्तार
अनूपपुर/बिजुरी
वन परिक्षेत्र बिजुरी के दुल्हीबांध मे जंगली सूअर के पांच शिकारी गिरफ्तार ,वन क्षेत्र बिजुरी के निगवानी सर्किल अंतर्गत दुलही बांध बीट में कक्ष क्रमांक पीएफ 554 में 26 मई की सुबह जंगल से गांव की ओर आये जंगली सुअरो के समूह पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर एक जंगली सूअर घायल होने की स्थिति में ना भाग पाने के कारण कुछ ग्रामीणों द्वारा उसे घेर कर मार कर उस जंगली सूअर के मांस को आपस में बाट कर खा गए घटना की सूचना पर परिक्षेत्र सहायक निगवानी भीमसेन शुक्ला बीट गार्ड दुलहीबांध प्रदीप उपाध्याय वन अमले के साथ पतेराटोला निवासी मुकेश चौधरी पिता विशालू चौधरी के घर से 1 किलो तेल में तला हुआ सूअर का मांस एक गड़ासा,कुल्हाड़ी जिसने खून लगा था को बरामद करते हुए आरोपी की निशानदेही पर कमलेश चौधरी,चेतन अगरिया, सुमित अगरिया एवं विजय अगरिया को गिरफ्तार किया किया जा कर कोतमा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी जीतू सिंह बघेल परिक्षेत्र सहायक निगवानी भीमसेन शुक्ला बीट गार्ड दुलहीबांध प्रदीप उपाध्याय के साथ अन्य वनरक्षक जिसमें सत्यनारायण,विनय कुमार पांडे,शैलेंद्र पटेल,कुंवर सिंह परस्ते,करण सिंह परस्ते एवं सुरक्षाश्रमिकों की अहम भूमिका रही है