पत्नी ने किया फिनाईल का सेवन, वहीं पति कि हुई ट्रेन से कटकर मौत
अनूपपुर/बिजुरी
बिजुरी थाना अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 04 निवासी अर्जुन महोबिया उम्र लगभग 45 वर्ष का अलसुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है। मिली जानकारी अनुसार मृतक का पूरा परिवार माईनस काॅलोनी में निवासरत है। और सुबह ही मृतक कि पत्नी द्वारा किसी बात को लेकर फिनाईल का सेवन कर लिया गया था। जो उपचार पश्चात ठीक हो गयी। वहीं अर्जुन महोबिया सुबह लगभग 07 बजे मालगाडी़ से कटकर अपनी जान गंवा बैठा। बहरहाल मृतक कि पत्नी परिवार सहित मृतक के शव को गृह ग्राम उमरिया ले गयी हैं। जहां उनका अंतिम संस्कार किया किया जाएगा।