अयोध्या के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा सतना


  • अयोध्या के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा सतना

  • खेल कबड्डी का सांस्कृतिक सद्ज्ञान घर-घर पहुंचाना हमारा लक्ष्य


सतना 

संकल्प कभी अधूरे नहीं रहते, इसलिए जिला खेल कबड्डी आयोजन समिति ने युवाओं में सांस्कृतिक जनचेतना जगाने वाले खेल कबड्डी का सद्ज्ञान घर-घर पहुंचाने लोगों में सत्कार्यों का अभ्यास बढ़ाने हेतु अंतरजिला सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन कर समूचे प्रदेश से आए 1 हजार से अधिक खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं टीम कोच के माध्यम से विन्ध्य के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया। जिले के नागरिकों और प्रदेश भर से आए युवाओं को एक विशेष पद्धति से सोचने की प्रेरणा मिली। आयोजन समिति से जुड़े लोग व्यक्तिगत स्वार्थों की तिलांजलि देकर राष्ट्र रचना में अति उत्साह पूर्वक जुटे रहे। 

आगामी 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक अयोध्या उत्तरप्रदेश में होने जा रही 4 दिवसीय कबड्डी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से चयनित टीम का प्रतिनिधित्व करना सतना जिले एवं आयोजन समिति के लिए सौभाग्य की बात होगी। खेल कबड्डी व्यंकट स्कूल क्रमांक 2 से आरंभ होकर जन्मभूमि अयोध्या तक के सफर के बढ़ते स्वरूप को देखकर 20 हजार से अधिक फॉलोवरों के माध्यम से प्रतीत हो रहा है कि करोड़ों लोगों को अलौकिक कर रही खेल कबड्डी को जन-जन तक पहुंचाना एक पावन-पुण्य कार्य है।

पुण्य स्मृति बन गया आयोजन : गुलाब शुक्ला

13 मार्च का दिन कबड्डी महाकुंभ के विदाई का था।पुनि-पुनि ऐसे महाकुंभ का आयोजन मिले। यह बातें आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलाब शुक्ला ने कही। उन्होने कहा कि 4 दिन के लिए मिनी मध्यप्रदेश बना व्यंकट स्कूल क्रमांक 2 का मैदान कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह को प्रवाहित किया है। इन सब व्यवस्थाओं में अभय सीएनजी एलपीजी बाटलिंग प्लांट, रामाकृष्णा कॉलेज और पुजारी गार्डन का सौम्य मार्गदर्शन ही था कि सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर यज्ञीय भाव से इस आयोजन को एक मिसाल बनाने का काम किया। आयोजन समिति के सक्रियता की उफान निश्चित ही युग परिवर्तन की प्रक्रिया को त्वरित गति देगा।


संगठन शक्ति का चमत्कार ही आयोजन की सफलता : राजगुरु


आयोजन समिति के संयोजक राजगुरु मनोज अग्निहोत्री ने कहा कि इतने बड़े और भव्य आयोजन की व्यय व्यवस्था समिति के लिए जुटा पाना कठिन था। फिर भी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में सभी ने स्वयं सेवक बनकर कार्य किया। निःसंदेह इस दशक का यह अनुपम और अद्धितीय आयोजन था। आने वाले समय में जिला खेल एकेडमी सतना में युवा शक्ति प्रशिक्षण पाकर अपनी भौतिक और आर्थिक प्रगति का पथ प्रशस्त करेंगे एवं राष्ट्र के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका सम्पादित करेंगे। इस सफल आयोजन में जिन अतिथियों का समिति को मार्गदर्शन मिला, उनमें दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव सर्वश्री अभय महाजन, खेल प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक विशाल रजोरिया, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, विधायक नारायण त्रिपाठी, नीलांशु चतुर्वेदी, विक्रम सिंह विक्की, सिद्धार्थ कुशवाहा 'डब्बू', पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल गोयल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश शाही, उप पुलिस अधीक्षक रामखेलावन शुक्ला, क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी, पूर्णिमा जोशी व प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन समिति इन सभी के प्रति अपना कोटि-कोटि आभार व्यक्त करती है।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget