जनसेवा और उपलब्धियों से भरा रहा भाजपा सरकार का एक साल - विधायक मनीषा सिंह

*जनसेवा और उपलब्धियों से भरा रहा भाजपा सरकार का एक साल -


विधायक मनीषा सिंह*


*तमाम योजनाओं के माध्यम से जिले की जनता को मिला बड़ा लाभ - बृजेश गौतम*


अनूपपुर/ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अनूपपुर में  सोमवार के दिन  भाजपा की  प्रदेश  मंत्री और जैतपुर विधायक मनीषा सिंह  भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम  जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में  प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने एक साल पूरा होने पर विधायक मनीषा सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की यह एक साल जनसेवा और उपलब्धियों से भरा हुआ है। बीते एक साल में सरकार ने समाज के हर तबके और हर वर्ग के लिए न सिर्फ हितकारी निर्णय लिए बल्कि भूमाफिया, मिलावट खोरो, खनन माफियाओं एवं महिलाओं व बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालो पर सख्त कार्यवाही की है। तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने 16 महीनों में प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, वह मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक साल के भीतर विकास की ओर आगे बढ़ा है। विधायक मनीषा सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि गेहूं उपार्जन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को रोजगार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,स्व सहायता समूह , पीएम निधि योजना, जल जीवन मिशन कोविड-19 का करण अभियान से लेकर तमाम क्षेत्रों में मध्य प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है


*गरीबों का हक छीना था कमलनाथ सरकार ने*

     मनीषा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 15 वर्षों तक प्रदेश को विकसित प्रदेश की श्रेणी में लाकर खड़ा किया था। लेकिन इस विकसित मध्यप्रदेश को गर्त की ओर ले जाने का काम किया अल्प समय के लिए आई कमलनाथ सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया, बल्कि उनपर झूठे केस भी दर्ज करवाए। राजनीतिक विद्वेष के चलते कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार के समय शुरू की गई, सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनका हक छीन लिया था। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के 16 माह झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार और भय से भरे हुए थे और इसीलिए कमलनाथ सरकार गिरी और जनआकांक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार बनी। 

*प्रदेश आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए अग्रसर हुआ*

     भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार तब कोविड संकट था, विपरीत परिस्थितियों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्य किया और प्रदेश को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में निर्णय लिये। उन्होंने कह कि केंद्र में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जो संकल्पना की है, उसे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रूप में साकार कर रहे हैं। 

*एक साल में विकास को नई रफ्तार दी*

    भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें कहती थी उनके पास पैसा नहीं है। लेकिन हमें गर्व है कि कोरोना संकट के बावजूद मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों, स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य हितग्राहियों के खातों में 1 लाख, 18 हजार करोड़ रूपए की राशि डालकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना के लिए पात्र किसानों की सूची तक केंद्र को नहीं भेज रही थी, लेकिन हमें गर्व कि मध्यप्रदेश में 78 लाख किसानों को 5474 करोड़ रूपए से अधिक राशि किसानों के खातों में डाली गई है। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के अंतर्गत 57 लाख किसानों को 1150 करोड़ रूपए का भुगतान मध्यप्रदेश की सरकार ने किया है। अब तक 44 लाख से अधिक किसानों को बीमे की राशि 8800करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे प्रेस वार्ता के उपरांत जिले के मीडिया कर्मी आदर्श दुबे के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटकर सभी लोगों ने उनका जन्मदिन मनाते हुए उन्हें बधाई भी दी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget